महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा की रणनीतिक बैठक, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

प्रकाशित: 14-07-2026, 06:30 AM
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा की रणनीतिक बैठक, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
शेयर करें:

पटना स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के आवास पर 182-बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बांकीपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, उपप्रमुख, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जनसंपर्क अभियान और चुनावी रणनीति पर मंथन

बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी ने नितिन नवीन के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान जनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण और आगामी उपचुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

एनडीए प्रत्याशी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ चुनावी अभियान में जुटें।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक में संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, पटना महानगर जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक संजीव चौरसिया, रत्नेश कुशवाहा, संजय कुमार गुप्ता, जीवेश मिश्रा, कृष्ण कुमार मंटू, मनोज शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: