हरदोई जिले में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जल सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया है। तहसील शाहाबाद क्षेत्र के चठिया नहर पुल पर बड़ी संख्या में किसान जुटे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।किसानों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। बिजली आपूर्ति से जुड़ी परेशानियों समेत कई मुद्दों को लेकर किसानों में नाराजगी है।
धरनास्थल पर पहुंचे विभागीय अधिकारी, किसानों को मनाने की कोशिश
किसानों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी धरनास्थल पर मौजूद रहकर किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।हालांकि, बिजली समस्या को लेकर किसानों और विभागीय अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल तैनात
आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मौके पर इलाकाई पुलिस बल की भारी संख्या में तैनाती की गई है, ताकि स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके।फिलहाल प्रशासन और किसानों के बीच बातचीत जारी है। किसान अपनी मांगों के समाधान के लिए आंदोलन कर रहे हैं।यह पूरा मामला हरदोई जिले की तहसील शाहाबाद क्षेत्र के चठिया नहर पुल का है।