नोएडा में होने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। राष्ट्रपति का सेक्टर-121 स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने का प्रस्तावित कार्यक्रम था।जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन अब राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी।
कार्यक्रम रद्द होने का कारण स्पष्ट नहीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नोएडा दौरे को रद्द किए जाने के कारणों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जगन्नाथ मंदिर समिति के सदस्य प्रमोद बहल ने इसकी जानकारी दी है।उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति अब जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगी।
आज निकलेगी भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा
नोएडा के सेक्टर-121 स्थित जगन्नाथ मंदिर से आज भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, राष्ट्रपति के कार्यक्रम के रद्द होने के बाद भी आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।