बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को विशेष चार्टर्ड विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। राजधानी दिल्ली में उनके नए सरकारी आवास पर गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें जदयू और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे कई बड़े नेता
सूत्रों के अनुसार, गृह प्रवेश के अवसर पर जदयू और भाजपा के कई प्रमुख नेता पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पहले से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
नीतीश कुमार के साथ ये नेता भी पहुंचे दिल्ली
दिल्ली रवाना होने के दौरान नीतीश कुमार के साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी तथा ललन सराफ भी मौजूद रहे। सभी विशेष चार्टर्ड विमान से एक साथ दिल्ली पहुंचे।
9, सुनहरी बाग रोड है नया सरकारी आवास
राज्यसभा सदस्य के रूप में नीतीश कुमार को दिल्ली में 9, सुनहरी बाग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है। इसी सरकारी बंगले में आज गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।