महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

बांकीपुर उपचुनाव से लेकर परिसीमन तक बोले विजयेंद्र यादव, विपक्ष और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

प्रकाशित: 17-07-2026, 07:51 AM
बांकीपुर उपचुनाव से लेकर परिसीमन तक बोले विजयेंद्र यादव, विपक्ष और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
शेयर करें:

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजयेंद्र यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि यह एनडीए की जीती हुई सीट है और इस बार भी जीत एनडीए की ही होगी। प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन परिणाम एनडीए के पक्ष में ही आएगा।

'खजाना खाली होता तो कर्मचारियों को वेतन कैसे मिलता?'

विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में विपक्ष द्वारा बिहार सरकार का खजाना खाली होने के आरोपों पर विजयेंद्र यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी खजाना खाली होता, तो कर्मचारियों और अधिकारियों को समय पर वेतन कैसे मिलता? उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह बेबुनियाद बयानबाजी कर रहा है।

फर्जी एनकाउंटर के आरोपों पर विपक्ष को घेरा

विपक्ष द्वारा पुलिस एनकाउंटर को फर्जी बताए जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि विपक्ष को लगता है कि एनकाउंटर गलत हैं, तो पहले वे यह बताएं कि सही एनकाउंटर किस प्रकार होता है।

विपक्ष में टूट पर दिया जवाब

विपक्षी दलों में कथित टूट-फूट के सवाल पर विजयेंद्र यादव ने कहा कि यह पूरी तरह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है और इस संबंध में सवाल भी उन्हीं से पूछा जाना चाहिए।

परिसीमन पर विपक्ष पर साधा निशाना

केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन प्रक्रिया आगे बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक नियमित संवैधानिक प्रक्रिया है। हर 10 साल में जनगणना के बाद परिसीमन की प्रक्रिया होती है, लेकिन विपक्ष हर मुद्दे पर अनावश्यक विरोध करता है।

ठेकेदारों के भुगतान को लेकर सरकार का पक्ष

सरकारी ठेकेदारों के भुगतान में देरी के आरोपों पर विजयेंद्र यादव ने कहा कि जो ठेकेदार निर्धारित मानकों के अनुसार काम पूरा करेगा और बिल जमा करेगा, उसका भुगतान निश्चित रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के खजाने में धन की कोई कमी नहीं है।

तेजस्वी यादव के यूरोप दौरे पर टिप्पणी

बांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के यूरोप दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए विजयेंद्र यादव ने कहा कि इससे साबित होता है कि बिहार को इतना निष्क्रिय और निकम्मा विपक्ष मिला है, जो महत्वपूर्ण राजनीतिक समय में भी राज्य से बाहर है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: