महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

पिता को सांप ने काटा तो बेटे ने सांप को बोतल में बंद कर पहुंचाया अस्पताल, अनोखा मामला बना चर्चा का विषय

प्रकाशित: 18-07-2026, 06:32 AM
पिता को सांप ने काटा तो बेटे ने सांप को बोतल में बंद कर पहुंचाया अस्पताल, अनोखा मामला बना चर्चा का विषय
शेयर करें:

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। एक युवक अपने सांप के काटने से घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन उसके साथ वह उस सांप को भी बोतल में बंद कर अस्पताल ले आया जिसने उसके पिता को डसा था। यह दृश्य देखकर अस्पताल में मौजूद मरीज, परिजन और स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान रह गए।

खेत पर काम करने के दौरान हुआ हादसा

घटना कदवा थाना क्षेत्र के प्रताप नगर गांव की है। घायल की पहचान रुदल राय के रूप में हुई है। उनके पुत्र विवेक कुमार ने बताया कि दोनों खेत पर बने बासा में काम कर रहे थे। इसी दौरान रुदल राय ईंटें हटा रहे थे, तभी ईंटों के बीच छिपे सांप ने उन्हें अचानक काट लिया।

डॉक्टरों को दिखाने के लिए सांप को भी पकड़ लाया बेटा

विवेक कुमार ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि सांप किस प्रजाति का है। इसलिए पिता को अस्पताल ले जाने के साथ-साथ उन्होंने सांप को भी पकड़कर एक बोतल में बंद कर लिया, ताकि डॉक्टर उसे देखकर इलाज में सही निर्णय ले सकें। इसके बाद घायल को तुरंत नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़

युवक के हाथ में बोतल के अंदर जिंदा सांप देखकर अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने इस अनोखे दृश्य का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया। कुछ देर तक अस्पताल परिसर में इसे देखने वालों का तांता लगा रहा।

डॉक्टरों ने शुरू किया उपचार

अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल रुदल राय का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। चिकित्सकों ने आवश्यक इलाज शुरू कर दिया है और मरीज की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

 
 
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: