महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट बनीं दुल्हन, इंस्टाग्राम पोस्ट से शादी की पुष्टि

प्रकाशित: 18-07-2026, 11:50 AM
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट बनीं दुल्हन, इंस्टाग्राम पोस्ट से शादी की पुष्टि
शेयर करें:

टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। लंबे समय से उनके बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल के साथ शादी की चर्चाएं चल रही थीं। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

क्रिश्चियन रीति-रिवाज से रचाई शादी

शनिवार को जेनिफर विंगेट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए। तस्वीरों में दोनों क्रिश्चियन रीति-रिवाज से विवाह करते नजर आ रहे हैं। जेनिफर सफेद रंग के वेडिंग गाउन में बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि विलियम इश्माएल ब्लू कलर के सूट में नजर आए।

रोमांटिक तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान

पोस्ट में साझा की गई तस्वीरों में एक फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में कपल एक-दूसरे को किस करता नजर आ रहा है। जेनिफर अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती भी दिखाई दीं। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैंस का खूब ध्यान खींचा।

'आखिरकार हमारे सितारे मिल गए'

जेनिफर ने पोस्ट के साथ लिखा, "और आखिरकार हमारे सितारे मिल गए।" वहीं वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "हमारी शादी संपन्न हुई। लेडीज एंड जेंटलमैन... आप सभी को आधिकारिक रूप से अपने पति से मिलवा रही हूं।" अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में विलियम इश्माएल को भी टैग किया है।

फैंस और सितारों ने दी शुभकामनाएं

शादी की घोषणा के बाद जेनिफर विंगेट के सोशल मीडिया पोस्ट पर फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। जहां जेनिफर अभिनय की दुनिया में एक लोकप्रिय नाम हैं, वहीं उनके पति विलियम इश्माएल सिंगापुर के बिजनेसमैन हैं।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: