महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

बरेली: डीएम कार्यालय के बाहर युवक का विरोध प्रदर्शन, 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' का पोस्टर लेकर पहुंचा, पुलिस ने हिरासत में लिया

प्रकाशित: 21-07-2026, 09:40 AM
बरेली: डीएम कार्यालय के बाहर युवक का विरोध प्रदर्शन, 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' का पोस्टर लेकर पहुंचा, पुलिस ने हिरासत में लिया
शेयर करें:

उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक हाथ में सफेद कागज पर "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो", "जय हिंद", "जय भारत" लिखकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गया। युवक ने बताया कि वह जंतर-मंतर पर हुई घटना के विरोध में अपनी नाराजगी दर्ज कराने आया था।

युवक की हुई पहचान

पूछताछ के दौरान युवक की पहचान सचिन यादव, पुत्र रामवीर यादव, निवासी ग्राम जौहरपुर, थाना सीबीगंज के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 27 वर्ष बताई गई है। सचिन इंटरमीडिएट पास है और वर्तमान में झुमका चौराहे से बरेली रेलवे स्टेशन तक इलेक्ट्रिक ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। वह विवाहित है।

सूचना मिलते ही सक्रिय हुआ प्रशासन

घटना की सूचना एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) के अधिकारी अमित कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाया और स्थिति को शांत कराया। किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने दी गई।

नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में पूछताछ

प्रदर्शन के बाद युवक को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय ले जाया गया, जहां उससे प्रारंभिक पूछताछ की गई। इसके बाद थाना कोतवाली पुलिस उसे आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि युवक ने किस उद्देश्य और किन परिस्थितियों में विरोध प्रदर्शन किया। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: