महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

पटना सिटी को मिली बड़ी सौगात, गुरु गोविंद सिंह मॉडल अस्पताल का भव्य उद्घाटन

प्रकाशित: 22-07-2026, 09:36 AM
पटना सिटी को मिली बड़ी सौगात, गुरु गोविंद सिंह मॉडल अस्पताल का भव्य उद्घाटन
शेयर करें:

पटना सिटी क्षेत्र स्थित गुरु गोविंद सिंह मॉडल अस्पताल का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, पटना साहिब विधानसभा के विधायक रत्नेश कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन के साथ ही अस्पताल में डायलिसिस सहित विभिन्न आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत की गई।

करोड़ों की लागत से तैयार हुआ आधुनिक अस्पताल

गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पटना सिटी की ऐतिहासिक पहचान रहा है। इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है। अस्पताल के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। इससे पहले इस परियोजना का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया था।

डायलिसिस समेत कई विशेष चिकित्सा सुविधाएं होंगी उपलब्ध

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यहां डायलिसिस के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों के इलाज की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन सेवाओं से पटना सिटी और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा तथा उन्हें दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि राज्य सरकार सभी नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आवश्यक संसाधनों और चिकित्सा सेवाओं को लगातार मजबूत किया जाएगा।

मरीजों की सुविधा पर रहेगा विशेष ध्यान

अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इलाज के दौरान किसी भी मरीज को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: