महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर छात्र आंदोलन के प्रतिभागियों को नौकरी और पेंशन देने का वादा

प्रकाशित: 28-07-2026, 09:10 AM
तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर छात्र आंदोलन के प्रतिभागियों को नौकरी और पेंशन देने का वादा
शेयर करें:

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने छात्र आंदोलन में शामिल छात्रों और युवाओं को लेकर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है, तो आंदोलन के दौरान घायल हुए, एफआईआर का सामना करने वाले और जेल गए छात्रों एवं युवाओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

सरकारी नौकरी और पेंशन देने का किया वादा

तेजस्वी यादव ने कहा कि हालिया छात्र आंदोलन के दौरान घायल हुए, एफआईआर दर्ज होने वाले तथा जेल जाने वाले छात्रों और युवाओं को उनकी सरकार बनने पर सरकारी नौकरी और पेंशन देने की व्यवस्था की जाएगी।

जेपी आंदोलन के सेनानियों की तर्ज पर लाभ देने की घोषणा

उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन में शामिल ऐसे युवाओं को जयप्रकाश नारायण (जेपी) आंदोलन के सेनानियों की तर्ज पर सम्मान और सुविधाएं देने की दिशा में काम किया जाएगा।

छात्र आंदोलन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार

तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्र और युवा संविधान प्रदत्त शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली, भ्रष्टाचार के खिलाफ और रोजगार की मांग को लेकर अपनी आवाज उठा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान छात्रों को पुलिस कार्रवाई और दमन का सामना करना पड़ा।

परीक्षा प्रणाली और रोजगार पर भी दिया जोर

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, भ्रष्टाचार के खात्मे तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

छात्रों के साथ खड़े रहने का भरोसा

तेजस्वी यादव ने कहा कि रोजगार, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के अधिकारों से जुड़े हर मुद्दे पर उनकी पार्टी छात्रों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

 
 
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: