महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

मोहम्मद रफी और स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र लाल को श्रद्धांजलि, संगीत संध्या और सेवा कार्यक्रम आयोजित

प्रकाशित: 01-08-2026, 07:36 AM
मोहम्मद रफी और स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र लाल को श्रद्धांजलि, संगीत संध्या और सेवा कार्यक्रम आयोजित
शेयर करें:

पटना: स्थानीय रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में स्वर सम्राट स्वर्गीय मोहम्मद रफी और स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेवी स्वर्गीय रामचंद्र लाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोनों महान हस्तियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक, पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं चिकित्सा मंच (भारतीय जनता पार्टी) के जिला अध्यक्ष डॉ. के.एन. सिन्हा ने की। इस अवसर पर परिवार के सदस्य, मित्र, समाजसेवी और कला एवं संगीत प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रामचंद्र लाल के योगदान को किया याद

डॉ. के.एन. सिन्हा ने अपने पिता स्वर्गीय रामचंद्र लाल के जीवन और योगदान को याद करते हुए कहा कि वे स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी और बिक्रमगंज मानस सत्संग समिति के आजीवन अध्यक्ष रहे। उन्होंने समाज सेवा, धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।

मोहम्मद रफी को दी गई संगीतमय श्रद्धांजलि

स्वर्गीय मोहम्मद रफी की स्मृति में "एक शाम, रफी के नाम" शीर्षक से संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई गायकों ने रफी के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की।

जरूरतमंदों को वितरित किए गए फूड पैकेट

पुण्यतिथि के अवसर पर रमना मैदान और महावीर मंदिर के आसपास रहने वाले जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच फूड पैकेट भी वितरित किए गए। आयोजकों ने इसे सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में अधिवक्ता पप्पू पुरुषोत्तम, दीपक जैन, रतन जी, प्रकाश सुमन, डॉ. मदन मोहन द्विवेदी, डॉ. विवेक सिन्हा, अशोक राज, रमेश कुमार बर्मन, मो. मंजूर, अनूप क्षत्रिय, पप्पू शाहबादी, अजय कुमार, चंद्र मोहन ओझा, राजीव कुमार ओझा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही सेवानिवृत्त डीएसपी अविनाश कुमार शशि समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: