राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर भाजपा नेता मनीष यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मौलाना जार्जिस, सांसद पप्पू यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की गई।
पप्पू यादव के बयान के विरोध में प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सांसद पप्पू यादव के कथित सनातन विरोधी बयान के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। उन्होंने बयान की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की।
मौलाना जार्जिस की कथित टिप्पणी पर जताया विरोध
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मौलाना जार्जिस ने भगवान श्रीकृष्ण और सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। प्रदर्शनकारियों ने इस बयान का विरोध करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
हजरतगंज चौराहे पर फूंका पुतला
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर मौलाना जार्जिस का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
अखिलेश यादव पर भी लगाए आरोप
भाजपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। प्रदर्शनकारियों ने इसे लेकर भी विरोध जताया और जवाब देने की मांग की।