माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को पैरोल मिलने के करीब 18 घंटे बाद झांसी जिला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। जिला जेल के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
चार पुलिस वाहनों के घेरे में निकला काफिला
अली अहमद को CO लाइन मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चार पुलिस वाहनों के सुरक्षा घेरे के बीच प्रयागराज ले जाया गया। उनकी सुरक्षा में करीब 15 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
35 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में प्रयागराज रवाना
पुलिस के अनुसार, अली अहमद के वाहन समेत पूरे काफिले में करीब 35 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जेल से निकलने के बाद पुलिस टीम उसे निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत प्रयागराज लेकर रवाना हुई।
भाई आबान के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
अली अहमद को अपने भाई आबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल मिली है। आबान अहमद का आज प्रयागराज में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जेल से बाहर निकलने से पहले कड़ी निगरानी
अली अहमद के प्रयागराज रवाना होने से पहले जिला जेल और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने पूरे रूट पर भी निगरानी रखी।