महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा व दशा करेगी तय : चंद्रशेखर सिंह छोटू

Ranjeet kumar gupta
प्रकाशित: 08-08-2026, 02:46 PM
जमशेदपुर में आयोजित युवा आजसू अधिवेशन में शामिल होने मेदिनीनगर से आजसू नेताओं का जत्था रवाना
शेयर करें:

झारखण्ड/पलामू। झारखंड के भविष्य को बेहतर दिशा देने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा शक्ति ही राज्य के भविष्य की दिशा और दशा तय करेगी। उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू ने शनिवार को कहीं। वे जमशेदपुर में आयोजित युवा आजसू अधिवेशन में शामिल होने के लिए मेदिनीनगर, पलामू से नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कहा कि झारखंड को नई दिशा देने की जिम्मेदारी राज्य के युवाओं के कंधों पर है। युवाओं को जनहित से जुड़े मुद्दों पर सजग, संगठित और संघर्षशील होकर राज्य के विकास तथा बेहतर भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि जब तक युवा आगे बढ़कर नेतृत्व की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे, तब तक झारखंड की दशा और दिशा में अपेक्षित बदलाव नहीं आ सकता। युवाओं को केवल दर्शक की भूमिका में नहीं, बल्कि नेतृत्व और नीति निर्माण के केंद्र में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी।

आजसू केंद्रीय सचिव ने कहा कि नेतृत्व विरासत से नहीं, बल्कि संघर्ष से बनता है। वर्तमान समय में युवाओं को नेतृत्व, नीति निर्माण और सामाजिक परिवर्तन के केंद्र में लाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठित और जागरूक युवा शक्ति ही झारखंड को विकास की नई दिशा दे सकती है।

पलामू से बड़ी संख्या में आजसू नेता रवाना

जमशेदपुर में आयोजित युवा आजसू अधिवेशन में शामिल होने के लिए पलामू जिला संगठन प्रभारी जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू के नेतृत्व में पलामू से आजसू नेताओं और कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना हुआ।

इस दौरान पलामू जिला कार्यकारी अध्यक्ष संतन मेहता, सतीश तिवारी, बबलू डोगरा, राजीव पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, मनी चंद्रवंशी, नीरज सिंह, सुजीत तिवारी, रणजीत सिंह, रंजय ठाकुर, दीपक कुमार, देवेंद्र चौधरी एवं युवराज कुमार सहित अन्य नेता शामिल रहे।

आजसू नेताओं ने कहा कि युवा आजसू अधिवेशन के माध्यम से राज्य के युवाओं से जुड़े मुद्दों, संगठन की मजबूती और झारखंड के विकास को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी।

टैग्स: ##AJSU #YuvaAJSU #ChandrashekharSinghChhotu #Palamu #Medininagar #JharkhandNews #Jamshedpur
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: