महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

हैदरनगर पुलिस की कार्रवाई: अवैध देशी कट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Ranjeet kumar gupta
प्रकाशित: 16-08-2026, 06:37 PM
हैदरनगर पुलिस की कार्रवाई: अवैध देशी कट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
हैदरनगर में अवैध देशी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार (mahua khabar)
शेयर करें:

झारखण्ड/पलामू। हैदरनगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के घर से अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को विधिवत कार्रवाई के बाद 16 अगस्त 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में हैदरनगर थाना कांड संख्या 60/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026, के तहत धारा 25(1-B)(a)/26 आर्म्स एक्ट, 1959 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी के अनुसार, हैदरनगर थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक तंजीलुल मन्नान मनौवर के स्वटंकित बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। मामले में बलवंत कुमार, पिता स्व. रूपेश राम, निवासी बुधुबिगहा तथा रौशन कुमार रवि, पिता प्रमोद राम, निवासी धनुडीह, थाना हैदरनगर, जिला पलामू को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान रौशन कुमार रवि के घर से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को 16 अगस्त 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

टैग्स: #Haidernagar News #Palamu News #Palamu Police #Haidernagar Police #Crime News #Illegal Weapon #Country Made Pistol #Arms Act #Jharkhand News #Jharkhand Crime
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: