महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

हैदरनगर में अवैध गोवंश लदा पिकअप जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Ranjeet kumar gupta
प्रकाशित: 16-08-2026, 06:51 PM
हैदरनगर में अवैध गोवंश लदा पिकअप जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
हैदरनगर में 10 गोवंशीय पशु बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार (mahua khabar)
शेयर करें:

झारखण्ड/पलामू। हैदरनगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। वाहन में कुल 10 गोवंशीय पशु, जिनमें छह गाय और चार बैल शामिल हैं, बरामद किए गए। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी पु०अ०नि० तंजीलुल मन्नान मनौवर के स्वटंकित बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में सुरेन्द्र सिंह, उम्र 38 वर्ष, पिता सीता राम सिंह, ग्राम महुअरी, थाना नबीनगर, जिला औरंगाबाद (बिहार), गुड्डु सरफराज, ग्राम दाउदनगर, पिराही बाग, थाना दाउदनगर, जिला औरंगाबाद (बिहार) तथा पिकअप वाहन संख्या CG 12S 2574 के मालिक टमाटर अंसारी, ग्राम आदर सेमरी, थाना बरडीहा, जिला गढ़वा को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन CG 12S 2574 को जब्त करते हुए उसमें लदे सभी 10 गोवंशीय पशुओं को भी विधिवत जब्त किया। जब्त पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए थाना परिसर में रखा गया है।

मामले में गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्र सिंह को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर 16 अगस्त 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने यह कार्रवाई पशुओं के अवैध परिवहन एवं पशु क्रूरता से संबंधित प्रावधानों के तहत की है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

टैग्स: ##Haidernagar #PalamuNews #JharkhandNews #CattleSmuggling #CowSmuggling #HaidernagarPolice #PalamuPolice #JharkhandPolice #CrimeNews #BreakingNews #CattleTransport #LatestNews
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: