झारखण्ड/पलामू। शहर में बेहतर एवं आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधा की दिशा में एक और पहल हुई है। बैरिया चौक स्थित होटल चंद्र रेजिडेंसी के सामने प्रकाश आईज केयर का शुभारंभ किया गया। क्लीनिक का उद्घाटन सदर एसडीएम द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में शहर के चिकित्सकों, गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में मरीज एवं उनके परिजन मौजूद रहे।
डॉ. प्रकाश प्रसून का नाम क्षेत्र के जाने-माने नेत्र चिकित्सकों में लिया जाता है। उनकी चिकित्सा सेवाओं का लाभ झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले मरीज भी लेते हैं। आंखों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर मरीज उनके पास पहुंचते हैं और इलाज के बाद संतुष्टि व्यक्त करते हैं।
प्रकाश आईज केयर के उद्घाटन समारोह की खास बात यह रही कि डॉ. प्रकाश प्रसून से पूर्व में इलाज करा चुके कई मरीज भी कार्यक्रम में पहुंचे। इन मरीजों ने डॉ. प्रकाश प्रसून के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। मरीजों की मौजूदगी ने समारोह को भावनात्मक और विशेष बना दिया।
उद्घाटन के दौरान सदर एसडीएम ने नई नेत्र चिकित्सा सुविधा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिलने से मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी।
प्रकाश आईज केयर बैरिया चौक, होटल चंद्र रेजिडेंसी के सामने स्थित है। क्लीनिक के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को नेत्र जांच एवं आंखों से संबंधित चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
क्लीनिक के शुभारंभ से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया। लोगों का कहना है कि डाल्टनगंज में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा की सुविधा मजबूत होने से आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।