महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

'बिग बॉस 10' फेम नितिभा कौल की शादी का काउंटडाउन शुरू, वीडियो शेयर कर किया ऐलान

प्रकाशित: 23-06-2026, 04:56 AM
'बिग बॉस 10' फेम नितिभा कौल की शादी का काउंटडाउन शुरू, वीडियो शेयर कर किया ऐलान
शेयर करें:

रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' से पहचान बनाने वाली नितिभा कौल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने बेबाक अंदाज और शानदार व्यक्तित्व के लिए मशहूर नितिभा ने अब अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। नितिभा जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड जग्स बाघ सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

वीडियो के जरिए दी नए सफर की जानकारी

नितिभा कौल और जग्स बाघ सिंह ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर कर अपने रिश्ते के नए पड़ाव का ऐलान किया। वीडियो में दोनों एक साथ गुरुद्वारे पहुंचते हैं, माथा टेकते हैं और आशीर्वाद लेते नजर आते हैं। इस खूबसूरत पल ने फैंस का दिल जीत लिया और वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।

'#KaulingItForever' के साथ शुरू हुई शादी की उल्टी गिनती

वीडियो साझा करते हुए नितिभा ने लिखा, "आज से एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। आने वाले कुछ महीनों में हम आपको अपने साथ इस खास सफर का हिस्सा बनाएंगे, क्योंकि अब हमारी जिंदगी के सबसे बड़े जश्न की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। #KaulingItForever में आपका स्वागत है।" उनकी इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स लगातार बधाइयां दे रहे हैं। वहीं इंस्टाग्राम स्टोरीज में भी दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला।

जनवरी में हुई थी सगाई

नितिभा और जग्स ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी। उस दौरान जग्स बाघ सिंह ने बेहद रोमांटिक अंदाज में घुटनों पर बैठकर नितिभा को प्रपोज किया था। सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे और फैंस ने दोनों पर जमकर प्यार बरसाया था।

गूगल की नौकरी छोड़कर बनाई अलग पहचान

नितिभा कौल के करियर की बात करें तो उन्होंने कॉर्पोरेट दुनिया में एक सफल करियर छोड़कर मनोरंजन जगत का रुख किया था। गूगल में नौकरी करने के बाद उन्होंने 'बिग बॉस 10' में हिस्सा लिया और शो के जरिए देशभर में लोकप्रियता हासिल की। आज वह सोशल मीडिया और व्लॉगिंग के जरिए लाखों फैंस से जुड़ी हुई हैं।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: