महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

पटना के होटल में पुलिस की छापेमारी, 10 महिलाओं का रेस्क्यू, एक युवक हिरासत में

प्रकाशित: 03-07-2026, 05:26 AM
पटना के होटल में पुलिस की छापेमारी, 10 महिलाओं का रेस्क्यू, एक युवक हिरासत में
शेयर करें:

पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित डोरमेंट्री नामक होटल में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने देर रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल के एक कमरे में संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

10 महिलाओं का रेस्क्यू, एक युवक हिरासत में

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 महिलाओं और युवतियों को रेस्क्यू किया। वहीं मौके से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

होटल संचालक फरार, तलाश जारी

पुलिस कार्रवाई के दौरान होटल संचालक मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

तीन राज्यों की महिलाएं शामिल

पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार ने बताया कि रेस्क्यू की गई महिलाओं में पश्चिम बंगाल, दिल्ली और बिहार की रहने वाली महिलाएं शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में मामला देह व्यापार से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

पूछताछ के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार सभी महिलाएं बालिग हैं। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार होटल संचालक की तलाश भी जारी है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: