महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

हरदोई में ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर 10 लाख के जेवर चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

प्रकाशित: 04-07-2026, 04:41 AM
हरदोई में ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर 10 लाख के जेवर चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
शेयर करें:

जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के गंज भरावन में बेखौफ चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाश दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और करीब 10 लाख रुपये के आभूषण तथा 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सीएचसी भरावन के पास स्थित है रस्तोगी ज्वेलर्स

जानकारी के मुताबिक, सीएचसी भरावन के पास स्थित रस्तोगी ज्वेलर्स को चोरों ने देर रात निशाना बनाया। सुबह दुकान खुलने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलते ही जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही अतरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अतरौली थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त पर उठाए सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि वारदात के समय पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी, इसके बावजूद चोर आसानी से दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी कर फरार हो गए। साथ ही, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और उनके अब तक खुलासा न होने को लेकर भी लोगों में नाराजगी है।

पुलिस बोली- जल्द होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने का दावा किया गया है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: