CR7 उर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 11 अगस्त 2026 को पुर्तगाल के कास्केस में जॉर्जिना रोड्रिगेज से एक निजी सेरेमनी में शादी की। करीब 10 साल के रिश्ते के बाद दोनों आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए। समारोह में उनके पांच बच्चे और करीबी परिवार के लोग मौजूद रहे।
रोनाल्डो और जॉर्जिना ने 2025 में अपनी सगाई का ऐलान किया था। वेडिंग बैंड्स की तस्वीर से रोनााल्डो ने किया शादी का ऐलान करीब एक दशक तक साथ रहने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिगेज ने आखिरकार अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया।
वेडिंग बैंड्स की तस्वीर से रोनााल्डो ने किया शादी का ऐलान
दोनों ने 11 अगस्त 2026 को पुर्तगाल के कास्केस में एक बेहद निजी और इंटिमेट सिविल सेरेमनी में शादी की। खास बात यह रही कि दुनिया के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी कपल्स में शामिल होने के बावजूद दोनों ने किसी भव्य और स्टार-स्टडेड ‘बिग फैट वेडिंग’ का विकल्प नहीं चुना। इसके बजाय उन्होंने अपनी शादी को परिवार और बच्चों तक सीमित रखा।
शादी की आधिकारिक पुष्टि भी बेहद सादगी से की गई। वेडिंग बैंड्स की तस्वीर से रोनााल्डो ने किया शादी का ऐलान Ronaldo ने Instagram पर दोनों के हाथों की तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी शादी की अंगूठियां साफ नजर आ रही थीं। इस तस्वीर के साथ सिर्फ “C - G” लिखा गया, जो क्रिस्टियानो और जॉर्जीना के नामों का प्रतीक था। इस छोटे से पोस्ट के जरिए कपल ने बिना किसी लंबे बयान या शादी की तस्वीरों की पूरी सीरीज शेयर किए अपने लाखों फैंस को शादी की खुशखबरी दे दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, समारोह में उनके पांच बच्चे और करीबी परिवार के सदस्य मौजूद थे। इस तरह करीब 10 साल लंबे रिश्ते का यह खास पड़ाव ग्लैमर और दिखावे से दूर, बेहद निजी और पारिवारिक अंदाज में मनाया गया।
यहीं पहली बार मिले थे रोनाल्डो और जॉर्जिना रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात साल 2016 में एक Gucci स्टोर में हुई थी, जहां जॉर्जिना काम करती थीं। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और जल्द ही उनका रिश्ता सुर्खियों में आ गया। जनवरी 2017 में ज्यूरिख में हुए ‘द बेस्ट FIFA फुटबॉल अवॉर्ड्स’ के दौरान दोनों पहली बार रेड कार्पेट पर साथ नजर आए थे। जॉर्जिना की Netflix सीरीज ‘I Am Georgina’ में रोनाल्डो ने भी अपने रिश्ते को लेकर बात की थी।
उन्होंने बताया था कि शुरुआत में उन्हें अंदाजा नहीं था कि जॉर्जिना के साथ उनका रिश्ता इतना गहरा और खास हो जाएगा, लेकिन वक्त के साथ उन्हें एहसास हुआ कि जॉर्जिना ही उनकी जिंदगी की साथी हैं। एक ही तारीख, सगाई भी और शादी भी!
एक ही तारीख, सगाई भी और शादी भी!
आपको बता दें कि अगस्त 2025 में जॉर्जिना ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की अंगूठी की तस्वीर शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी थी। लेकिन रोनाल्डो का प्रपोजल किसी फिल्मी सेटअप की तरह प्लान नहीं किया गया था।
रोनाल्डो के मुताबिक, वह एक प्राइवेट डिनर के दौरान जॉर्जिना को प्रपोज करने का सोच रहे थे, लेकिन परिवार के साथ बिताए एक खास पल ने पूरा प्लान ही बदल दिया। उनकी बेटियों ने ऐसा माहौल बना दिया कि रोनाल्डो ने उसी वक्त जॉर्जिना के सामने अंगूठी रख दी।
रोनाल्डो और जॉर्जिना की दो बेटियां अलाना और बेला हैं, जबकि वह रोनाल्डो के बड़े बेटे क्रिस्टियानो जूनियर और जुड़वां बच्चों इवा मारिया व माटेओ का भी पालन-पोषण कर रहे हैं.