महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

'खतरों के खिलाड़ी 15' के सेट पर घायल हुईं शगुन शर्मा, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की चिंता

प्रकाशित: 29-06-2026, 12:42 PM
'खतरों के खिलाड़ी 15' के सेट पर घायल हुईं शगुन शर्मा, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की चिंता
शेयर करें:

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में चल रही है। शो अभी ऑन-एयर नहीं हुआ है, लेकिन इससे जुड़ी खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अब सेट से आई एक खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग के दौरान अभिनेत्री शगुन शर्मा चोटिल हो गई हैं।

वायरल तस्वीरों में दिखे चोट के निशान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में शगुन शर्मा के शरीर पर कई चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं। उनकी पीठ पर गहरे नीले निशान साफ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आंख के पास, कमर और पीठ के हिस्से में भी चोट के निशान देखे जा सकते हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें किस स्टंट के दौरान चोट लगी।

दमदार कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर

इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 15' में टीवी और सोशल मीडिया की कई चर्चित हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। शो में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, अविनाश मिश्रा, ओरहान अवत्रामणि (ओरी), हर्ष गुजराल, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गौर, जैस्मिन भसीन, करण वाही, रित्विक धनजानी, रुहानिका धवन और विशाल आदित्य सिंह जैसे सेलेब्स खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे।

प्रोमो ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

हाल ही में मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो रिलीज किया था, जिसमें होस्ट रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स को मुश्किल और रोमांचक स्टंट्स के लिए तैयार करते नजर आए। प्रोमो के बाद से ही शो को लेकर दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ गया है।

कब होगा शो का प्रीमियर?

'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग फिलहाल केप टाउन में जारी है। शो का प्रीमियर 25 जुलाई से टीवी पर होने वाला है। वहीं, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फरहाना भट्ट और करण वाही इस सीजन के मजबूत कंटेस्टेंट्स हैं। साथ ही अविनाश मिश्रा, रुहानिका धवन और रित्विक धनजानी के टॉप-5 में पहुंचने की भी चर्चाएं हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इन रिपोर्ट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: