महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 155.75 ग्राम हेरोइन के साथ सप्लायर गिरफ्तार

प्रकाशित: 29-07-2026, 10:14 AM
कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 155.75 ग्राम हेरोइन के साथ सप्लायर गिरफ्तार
शेयर करें:

नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैमूर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोहनिया थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक युवक को 155.75 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये है।

वाहन जांच के दौरान हुई गिरफ्तारी

मोहनिया के एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 28 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पटना मोड़ से उगहनिडीह जाने वाली सड़क पर हनुमान मंदिर के पास वाहन जांच अभियान चलाया।

इसी दौरान एक संदिग्ध टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 155.75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू, पिता स्वर्गीय सूर्यनाथ सिंह, निवासी बरेज, थाना मोहनियां, जिला कैमूर के रूप में हुई है।

बाइक और मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वीवो मोबाइल फोन और टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (UP 65 CP 0798) भी जब्त की है। जब्त सामान को मामले के साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: