महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का दमदार टीजर रिलीज, दिशा पाटनी की दिखी झलक

प्रकाशित: 29-06-2026, 06:54 AM
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का दमदार टीजर रिलीज, दिशा पाटनी की दिखी झलक
शेयर करें:

विशेष फिल्म्स ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया है। साल 2007 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' के करीब 19 साल बाद इसका सीक्वल बड़े पर्दे पर लौट रहा है। फिल्म में एक बार फिर इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि उनके साथ दिशा पाटनी भी अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी।

खास कैप्शन के साथ किया टीजर शेयर

विशेष फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, "19 साल के लंबे इंतजार के बाद 'आवारापन 2' अब खत्म हुआ। शिवम वापस आ गया है।" इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम के किरदार में वापसी कर रहे हैं, जिसे दर्शकों ने पहली फिल्म में काफी पसंद किया था।

दमदार डायलॉग और एक्शन की झलक

टीजर की शुरुआत एक दमदार डायलॉग से होती है—

"कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होतीं, उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है।"

इसके बाद टीजर में इमरान हाशमी का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलता है। साथ ही फिल्म में शबाना आजमी और दिशा पाटनी की भी अहम झलक दिखाई गई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

फैंस के बीच बढ़ा उत्साह

'आवारापन 2' का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लंबे समय से इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे इमरान हाशमी के प्रशंसकों के लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

निर्माताओं के मुताबिक, 'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर होने जा रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसे लंबा वीकेंड मिलने की उम्मीद है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: