महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 कुंतल संदिग्ध पनीर नष्ट

प्रकाशित: 05-08-2026, 08:47 AM
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 कुंतल संदिग्ध पनीर नष्ट
शेयर करें:

हापुड़: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली रोड पर पनीर से भरी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध पनीर जब्त कर नष्ट कराया गया।

मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी

खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि बाजार में सप्लाई के लिए बड़ी मात्रा में पनीर लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने दिल्ली रोड पर पिकअप वाहन को रोककर जांच की।

2 कुंतल पनीर के लिए गए सैंपल

जांच के दौरान वाहन से करीब 2 कुंतल पनीर बरामद हुआ। खाद्य विभाग की टीम ने पनीर के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं।

JCB से गड्ढा खुदवाकर कराया नष्ट

विभाग ने संदिग्ध पनीर को जेसीबी से गहरा गड्ढा खुदवाकर मौके पर ही नष्ट करा दिया, ताकि इसे बाजार में सप्लाई न किया जा सके।

मिलावटखोरों को सख्त चेतावनी

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला

यह पूरी कार्रवाई हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में की गई। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: