करण जौहर एक बार फिर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' के साथ वापसी कर रहे हैं। शो का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें सस्पेंस, धोखा और रणनीति से भरपूर खेल की झलक देखने को मिल रही है।
जैसलमेर के शाही महल में होगा खेल
इस बार भी शो की शूटिंग जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई है। ट्रेलर में करण जौहर एक बार फिर गेम के मास्टरमाइंड की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस सीजन में उनके साथ एक रहस्यमयी किरदार 'बू' भी दिखाई देगा, जो गेम में नए ट्विस्ट लेकर आएगा।
भरोसा नहीं, धोखा बनेगा सबसे बड़ा हथियार
ट्रेलर में करण जौहर कहते हैं, "यह महल सपने जैसा लगता है... और मैं उस सपने को बुरे सपने में बदलने का इंतजार नहीं कर सकता।" इस बार गेम में भरोसे से ज्यादा चालाकी और रणनीति की परीक्षा होगी।
21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के बीच होगी टक्कर
इस सीजन में मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, रणवीर बराड़, पारुल गुलाटी, दलीप ताहिल समेत कुल 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं।
इनोसेंट्स बनाम ट्रेटर्स की होगी असली जंग
शो में 'इनोसेंट्स' को 'ट्रेटर्स' की पहचान करनी होगी, जबकि ट्रेटर्स अपनी पहचान छिपाकर एक-एक खिलाड़ी को गेम से बाहर करने की कोशिश करेंगे। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा, गठबंधन टूटेंगे, शक बढ़ेगा और हर फैसला खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला करेगा।
13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग
'द ट्रेटर्स सीजन 2' का प्रीमियर 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर होगा। शो के नए एपिसोड हर गुरुवार को रिलीज किए जाएंगे।