महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

'फिल्म चाहिए तो फिजिकल रिलेशन बनाओ...', 21 साल की उम्र में एक्ट्रेस के सामने रखी शर्मनाक शर्त

प्रकाशित: 04-07-2026, 06:57 AM
'फिल्म चाहिए तो फिजिकल रिलेशन बनाओ...', 21 साल की उम्र में एक्ट्रेस के सामने रखी शर्मनाक शर्त
शेयर करें:

टीवी और फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री परिणीता बोरठाकुर ने मनोरंजन इंडस्ट्री के अपने शुरुआती दिनों से जुड़ा एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि करियर की शुरुआत में एक फिल्म के सिलसिले में उनसे काम के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग की गई थी। हालांकि, उन्होंने साफ इनकार करते हुए वह फिल्म छोड़ दी।

'इंडस्ट्री में डार्क रियलिटी है, लेकिन फैसला आपका होता है'

टेलीचक्कर को दिए इंटरव्यू में परिणीता ने कहा कि मनोरंजन जगत में डार्क रियलिटी मौजूद है और उन्होंने भी इसका सामना किया है। हालांकि, उनका मानना है कि किसी भी व्यक्ति की सहमति के बिना उसे कोई मजबूर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, "इस इंडस्ट्री में डार्क रियलिटी तो है, जिसका मैंने भी सामना किया है। लेकिन एक अच्छी बात यह है कि आपकी मर्जी के बिना आपको कोई छू भी नहीं सकता। यह काफी हद तक आपकी पर्सनैलिटी और आपके व्यवहार पर भी निर्भर करता है कि आप लोगों को कितनी जगह देते हैं।"

'फिल्म फाइनल होने के बाद रखी गई थी अनुचित मांग'

परिणीता ने बताया कि जब वह करीब 21 साल की थीं, तब उन्हें एक साउथ फिल्म के लिए कॉल आया था। ऑडिशन और मीटिंग के बाद उन्हें बताया गया कि उनका चयन हो गया है और कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए बुलाया गया। एक्ट्रेस के मुताबिक, कॉन्ट्रैक्ट की प्रक्रिया के दौरान संबंधित व्यक्ति ने पहले उनसे कहा कि अब वह उनकी फिल्म की हीरोइन हैं। इसके बाद उसने कथित तौर पर कहा कि वह उनके "बॉडी मूवमेंट्स" जानना चाहता है। शुरुआत में परिणीता को लगा कि बात डांस या एक्टिंग की हो रही है, लेकिन बाद में उस व्यक्ति ने कथित तौर पर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही।

'मैं तुरंत वहां से निकल गई'

परिणीता ने बताया कि यह सुनकर वह घबरा गईं और तुरंत वहां से उठकर चली गईं। उन्होंने अपने पिता को फोन कर पूरी घटना बताई। बाद में कथित तौर पर उस व्यक्ति का फोन आया और उसने उनसे इस बारे में किसी को न बताने का अनुरोध किया, लेकिन परिणीता ने उसकी फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मैंने कभी भी काम पाने के लिए कोई गलत रास्ता नहीं चुना और न ही कभी ऐसा करूंगी।" परिणीता बोरठाकुर टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह 'बेपनाह', 'सावधान इंडिया', 'गुप्ता ब्रदर्स' और 'एक था राजा एक थी रानी' जैसे कई लोकप्रिय टीवी शोज में अपने अभिनय का दम दिखा चुकी हैं।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: