महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

'टॉक्सिक' के गाने 'तबाही' ने मचाई धूम, 24 घंटे में 16 मिलियन व्यूज

प्रकाशित: 09-07-2026, 08:38 AM
'टॉक्सिक' के गाने 'तबाही' ने मचाई धूम, 24 घंटे में 16 मिलियन व्यूज
शेयर करें:

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' का नया गाना 'तबाही' रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया है। हिंदी वर्जन में इस गाने ने महज 24 घंटे के भीतर 16 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर लिए हैं। इतना ही नहीं, यह गाना यूट्यूब ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गया है। अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुए इसके वर्जन भी ट्रेंडिंग टॉप-10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं।

यश और कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री बनी चर्चा का विषय

गाने में यश और कियारा आडवाणी के बीच कई इंटिमेट और रोमांटिक सीक्वेंस दिखाए गए हैं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। फिल्म के टीजर के बाद अब इस गाने ने भी यह संकेत दे दिया है कि 'टॉक्सिक' एक बोल्ड और डार्क रोमांटिक ड्रामा हो सकती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार कमेंट्स

गाने को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यूट्यूब पर हिंदी वर्जन को हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं, जिनमें कई मजेदार प्रतिक्रियाएं भी शामिल हैं।

कुछ यूजर्स ने लिखा—

कुछ दर्शकों ने गाने की तुलना 'मर्डर' जैसी फिल्मों से की, जबकि कुछ ने इसे बेहद बोल्ड बताया।

कहानी को लेकर भी लगा रहे हैं कयास

गाने के बाद कई दर्शक फिल्म की कहानी को लेकर भी अपनी-अपनी थ्योरी साझा कर रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि गाने के कुछ दृश्य कहानी में भावनात्मक मोड़ का संकेत देते हैं और यश का किरदार कियारा को याद करता हुआ दिखाई दे सकता है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'?

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' में यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म पहले मार्च और फिर जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: