महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

झांसी: 24.90 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा, दो सिपाहियों समेत 6 गिरफ्तार

प्रकाशित: 13-07-2026, 11:59 AM
झांसी: 24.90 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा, दो सिपाहियों समेत 6 गिरफ्तार
शेयर करें:

झांसी पुलिस ने 24 लाख 90 हजार रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो पुलिस आरक्षियों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 24 लाख 50 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद की गई है।

अहमदाबाद के कारोबारी से हुई थी लूट

पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई को गुजरात के अहमदाबाद निवासी किशन दिलीप भाई पांचाल ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने उनके और उनके साथी के साथ मारपीट कर 24 लाख 90 हजार रुपये लूट लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति के निर्देशन में कई टीमों का गठन किया गया।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से खुला मामला

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर महज 24 घंटे में पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।

पुलिस ने गौरव यादव, सूर्याश यादव, सुखबीर, सूरज सिंह तथा जालौन पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी राघवेन्द्र राजपूत और मनोज को गिरफ्तार किया है।

ऑनलाइन सट्टे में नुकसान के बाद रची गई थी साजिश

पूछताछ में आरोपी सूर्याश यादव ने पुलिस को बताया कि ऑनलाइन सट्टे में भारी आर्थिक नुकसान होने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। पुलिस अब इस मामले में ऑनलाइन सट्टा और हवाला नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है।

हवाला कनेक्शन की भी होगी जांच

एसएसपी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने बताया कि मामले में यदि जांच के दौरान हवाला नेटवर्क या अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: