महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

बिहार में 29 नए औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, 6000 करोड़ रुपये के निवेश और 3000 रोजगार की उम्मीद

प्रकाशित: 04-07-2026, 07:53 AM
बिहार में 29 नए औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, 6000 करोड़ रुपये के निवेश और 3000 रोजगार की उम्मीद
शेयर करें:

बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की परियोजना समाशोधन समिति (PCC) की बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में 29 नए औद्योगिक परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इन परियोजनाओं की स्थापना के लिए लगभग 37.95 एकड़ औद्योगिक भूमि के आवंटन को भी मंजूरी दी गई।

प्लग एंड प्ले शेड्स के आवंटन को भी मिली मंजूरी

उद्योगों की शीघ्र स्थापना और संचालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैठक में प्लग एंड प्ले शेड्स के आवंटन को भी स्वीकृति दी गई। इस पहल का उद्देश्य निवेशकों को जल्द से जल्द उत्पादन शुरू करने के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

6000 करोड़ के निवेश और 3000 रोजगार की संभावना

स्वीकृत परियोजनाओं के माध्यम से बिहार में करीब 6000 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही लगभग 3000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह निवेश राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति देगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।

उद्योग मंत्री बोलीं- निवेशकों का बढ़ रहा है भरोसा

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में लगातार बढ़ता औद्योगिक निवेश राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों और निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत परियोजनाएं बिहार को आधुनिक औद्योगिक और विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

युवाओं को मिलेगा रोजगार और कौशल विकास का अवसर

श्रेयसी सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से राज्य के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही बिहार में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और राज्य निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: