महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

'रक्तांचल 3' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे कलाकार, बोले- 'इस बार कहानी होगी और ज्यादा दमदार'

प्रकाशित: 14-07-2026, 10:59 AM
'रक्तांचल 3' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे कलाकार, बोले- 'इस बार कहानी होगी और ज्यादा दमदार'
शेयर करें:

पूर्वांचल की राजनीति, अपराध और माफिया की दुनिया पर आधारित चर्चित क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'रक्तांचल सीजन-3' के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेता क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर और निर्देशक रितम श्रीवास्तव पटना पहुंचे। होटल चाणक्या में आयोजित प्रेस वार्ता में कलाकारों ने सीरीज के नए सीजन, अपने किरदारों और बिहार के दर्शकों से मिले प्यार पर खुलकर बात की।

पहले से ज्यादा रोमांच और एक्शन का दावा

मीडिया से बातचीत में कलाकारों ने कहा कि 'रक्तांचल' केवल गैंगवार की कहानी नहीं है, बल्कि सत्ता, राजनीति, विश्वासघात और बदले की मानसिकता पर आधारित एक क्राइम ड्रामा है। उनके अनुसार, तीसरे सीजन में दर्शकों को पहले से अधिक रोमांच, बड़े ट्विस्ट और दमदार एक्शन देखने को मिलेगा।

क्रांति प्रकाश झा बोले- बिहार हमेशा रहा खास

अभिनेता क्रांति प्रकाश झा ने कहा कि बिहार उनके लिए हमेशा खास रहा है और यहां के दर्शकों ने 'रक्तांचल' के दोनों सीजन को भरपूर प्यार दिया। उन्होंने बताया कि इस बार विजय सिंह का किरदार पहले से अधिक परिपक्व, आक्रामक और बदले की भावना से प्रेरित नजर आएगा। उन्होंने पटना में प्रमोशन को "घर लौटने जैसा अनुभव" बताया।

निकितिन धीर ने किरदार को बताया और खतरनाक

अभिनेता निकितिन धीर ने कहा कि इस बार वसीम खान का किरदार पहले से कहीं अधिक खतरनाक और रणनीतिक होगा। उनके मुताबिक, अब सत्ता की लड़ाई केवल ताकत की नहीं, बल्कि राजनीति और रणनीति की भी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार और पूर्वांचल के दर्शकों का वेब कंटेंट के प्रति बढ़ता जुड़ाव टीम को यहां आने के लिए प्रेरित करता है।

निर्देशक ने बताई नए सीजन की खासियत

निर्देशक रितम श्रीवास्तव ने कहा कि तीसरा सीजन कहानी को केवल आगे नहीं बढ़ाता, बल्कि किरदारों और राजनीतिक समीकरणों को भी नई दिशा देता है। उन्होंने बताया कि लेखक सिद्धार्थ मिश्रा ने बदलते राजनीतिक हालात, नए गठबंधनों, विश्वासघात और वर्चस्व की लड़ाई को बेहद रोचक अंदाज में कहानी में पिरोया है।

16 जुलाई से होगी स्ट्रीमिंग

'रक्तांचल सीजन-3' का प्रीमियर 16 जुलाई से Amazon MX Player पर होगा। दर्शक इस सीरीज को बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मुफ्त में देख सकेंगे। इस सीजन में क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर, करण पटेल, माही गिल, राजेश कुमार और विक्रम कोचर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: