महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

कन्नौज में गंगा बनी चुनौती, 32 घंटे बाद भी लापता युवक की तलाश जारी

प्रकाशित: 13-07-2026, 07:54 AM
कन्नौज में गंगा बनी चुनौती, 32 घंटे बाद भी लापता युवक की तलाश जारी
शेयर करें:

जिले में मेहंदीघाट पुल पर हुए सड़क हादसे के 32 घंटे बाद भी गंगा में लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। वहीं, गंगा में गिरे मैदा से लदे ट्रक को निकालने में भी प्रशासन को अब तक सफलता नहीं मिली है।

रविवार सुबह हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मैदा की बोरियों से लदा एक ट्रक मेहंदीघाट पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरा था। हादसे के समय ट्रक में तीन लोग सवार थे।

दो युवकों को बचाया गया, एक अब भी लापता

घटना के तुरंत बाद स्थानीय गोताखोरों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर ट्रक में सवार दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि तीसरा युवक विनीत नदी की तेज धारा में लापता हो गया, जिसकी तलाश लगातार जारी है।

NDRF, SDRF और फ्लड पीएसी भी जुटी

लापता युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फ्लड पीएसी और स्थानीय गोताखोर संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं। बावजूद इसके 32 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका है।

ट्रक निकालने की कोशिश भी जारी

प्रशासन गंगा में गिरे मैदा से भरे ट्रक को बाहर निकालने का प्रयास भी कर रहा है, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण अब तक ट्रक को निकालने में सफलता नहीं मिल सकी है।फिलहाल राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है और प्रशासन का कहना है कि लापता युवक की तलाश और ट्रक निकालने के प्रयास तब तक जारी रहेंगे, जब तक अभियान सफल नहीं हो जाता।

 
 
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: