महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

कुशीनगर को मिली बड़ी विकास सौगात, सीएम योगी ने 464 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

प्रकाशित: 11-07-2026, 06:38 AM
कुशीनगर को मिली बड़ी विकास सौगात, सीएम योगी ने 464 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
शेयर करें:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कुशीनगर पहुंचे। हेलीपैड पर भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

दुल्हनिया इंटर कॉलेज और प्रदर्शनी स्टॉल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बाद दुल्हनिया इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का अवलोकन किया और अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

मासूम बच्चों का कराया अन्नप्राशन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर छोटे बच्चों को अन्न ग्रहण कराया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और उनके परिजनों से भी मुलाकात की।

जनता का हाथ हिलाकर किया अभिवादन

मुख्यमंत्री जैसे ही जनसभा स्थल पर पहुंचे, उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने तालियों और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।

₹525 करोड़ से अधिक की 464 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुशीनगर, रामकोला और हाटा विधानसभा क्षेत्रों के लिए ₹525 करोड़ से अधिक लागत की 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

टेकुआटार में आयोजित हो रही है जनसभा

मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के टेकुआटार में आयोजित किया जा रहा है। यहां जनसभा को संबोधित करने के साथ ही वे विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: