महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

राम मंदिर चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट के 5 साल के खातों का होगा दोबारा ऑडिट

प्रकाशित: 04-07-2026, 06:19 AM
राम मंदिर चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट के 5 साल के खातों का होगा दोबारा ऑडिट
शेयर करें:

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, विशेष जांच दल (SIT) अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पिछले पांच वर्षों के वित्तीय खातों का दोबारा ऑडिट कराएगी। शुरुआती जांच में कुछ वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है।

मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला से पांच घंटे पूछताछ

सूत्रों के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को हिरासत में लेकर करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। जांच के दौरान उसके पास से एक एसयूवी (SUV) और सबसे अधिक नकद राशि बरामद होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अविनाश शुक्ला की ड्यूटी रामराज्य कोष लेबल वाले दान बॉक्स के पास रहती थी, जिसे भी जांच का अहम हिस्सा बनाया गया है।

अनिल मिश्रा और गोपाल राव से भी हुई पूछताछ

जांच के क्रम में एसआईटी ने ट्रस्ट से जुड़े अनिल मिश्रा और गोपाल राव से भी कई घंटे तक पूछताछ की। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अधिकारियों और ट्रस्ट के एग्रीमेंट से जुड़े कर्मचारियों से भी विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली गई।

नियुक्ति प्रक्रिया और CCTV फुटेज भी जांच के दायरे में

सूत्रों का कहना है कि एसआईटी करीब 150 कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया, चढ़ावा गिनने की व्यवस्था और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं की भी जांच कर रही है। इसके साथ ही मंदिर परिसर और संबंधित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का भी बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: