महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

संभावना स्कूल पहुंचे 5 बिहार एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर, छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

प्रकाशित: 17-07-2026, 11:09 AM
संभावना स्कूल पहुंचे 5 बिहार एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर, छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
शेयर करें:

शहर के शुभ नारायण नगर, मझौंवा स्थित 'शांति स्मृति' संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में शुक्रवार को 5 बिहार एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर पुनीत श्रीवास्तव के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक अरविंद कुमार ओझा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के एएनओ प्रवीण कुमार सिंह ने किया।

अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र और प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से कमांडिंग ऑफिसर पुनीत श्रीवास्तव को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कर्नल राणा प्रताप सिंह को भी सम्मानित किया गया।

'डॉ. अर्चना सिंह बच्चों की रोल मॉडल हैं'

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पुनीत श्रीवास्तव ने कहा कि संभावना विद्यालय में आना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह, जो कभी बिहार की सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट रह चुकी हैं, यहां के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत और रोल मॉडल हैं।

'एकता और अनुशासन ही एनसीसी की पहचान'

पुनीत श्रीवास्तव ने कहा कि एकता और अनुशासन एनसीसी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने छात्रों को बताया कि एनसीसी के माध्यम से अग्निवीर भर्ती सहित भारतीय सशस्त्र बलों में बेहतर अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेना में सफलता का आधार केवल मेहनत और अनुशासन है।

'सोशल मीडिया से दूरी और व्यक्तित्व विकास पर दें ध्यान'

छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दें, मल्टी टैलेंटेड बनें और सोशल मीडिया से अनावश्यक दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पूरे मनोयोग से पढ़ाई करने और अपनी स्मरण शक्ति को मजबूत रखने से ही जीवन में सफलता मिलती है।

विद्यालय में स्थायी एनसीसी यूनिट की जताई इच्छा

कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि संभावना विद्यालय में एनसीसी यूनिट को स्थायी रूप से स्थापित किया जाए, ताकि विद्यालय के विद्यार्थियों को एनसीसी से जुड़ी सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

नई ऊर्जा का संचार: प्राचार्या

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि पुनीत श्रीवास्तव के आगमन से छात्रों और एनसीसी कैडेट्स में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अनुशासन और राष्ट्रप्रेम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में कर्नल राणा प्रताप सिंह, विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र, संगीत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, अमितेश कुमार, कला शिक्षक संजीव सिन्हा, एनसीसी की सहायक सीटीओ शीलू कुमारी, अंकित कुमार मिश्रा सहित कई शिक्षक, छात्र और अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: