महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

धनरूआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.1 किलो गांजा बरामद; अवैध हथियार के साथ युवक भी गिरफ्तार

प्रकाशित: 11-07-2026, 05:05 AM
धनरूआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.1 किलो गांजा बरामद; अवैध हथियार के साथ युवक भी गिरफ्तार
शेयर करें:

पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पटना के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। वहीं, अवैध हथियार का प्रदर्शन कर रहे एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर घर में छापेमारी, 5.1 किलो गांजा जब्त

धनरूआ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम सिमाड़ी खुर्द में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखे हुए है। सूचना का सत्यापन करने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-02, मसौढ़ी के निर्देशन और धनरूआ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध के घर पर छापेमारी की, जहां से 5.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे को विधिवत जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

धनरूआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने दूसरी कार्रवाई के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, युवक सार्वजनिक रूप से अवैध हथियार का प्रदर्शन कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रसलपुर गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

दोनों मामलों में जांच जारी

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: