महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

पलामू में 8 और 9 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, नए मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे

Ranjeet kumar gupta
प्रकाशित: 08-08-2026, 08:11 AM
पलामू में 8 और 9 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, नए मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे
शेयर करें:

झारखण्ड/पलामू। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शनिवार और रविवार, 8 एवं 9 अगस्त 2026 को मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए नागरिकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पलामू ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से विशेष कैंप का लाभ उठाने की अपील की है। 1 अक्टूबर 2026 की अहर्ता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र भर सकते हैं।

प्रशासन की ओर से पात्र युवाओं और नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करें।

विशेष कैंप के दौरान मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी और सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि पात्र नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं।

जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि 8 और 9 अगस्त को आयोजित विशेष कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें और इस अभियान का लाभ उठाएं।

टैग्स: ##Palamu #PalamuNews #VoterList #SpecialCamp #JharkhandNews
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: