महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

रिलीज से 9 दिन पहले 'आवारापन 2' में होंगे बड़े बदलाव, सेंसर बोर्ड ने दी शर्तों के साथ मंजूरी

Ishika Jain
प्रकाशित: 06-08-2026, 05:05 AM
रिलीज से 9 दिन पहले 'आवारापन 2' में होंगे बड़े बदलाव, सेंसर बोर्ड ने दी शर्तों के साथ मंजूरी
शेयर करें:

साल 2007 की चर्चित फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल 'आवारापन 2' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेट मिल गया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को UA 16+ प्रमाणपत्र जारी किया है। हालांकि, थिएटर रिलीज से पहले मेकर्स को फिल्म में नौ जरूरी बदलाव करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

हिंसा और अपशब्दों पर चली सेंसर की कैंची

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में हिंसक दृश्यों को कम करने और कुछ आपत्तिजनक शब्दों को म्यूट करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा फिल्म की सामग्री को प्रमाणन मानकों के अनुरूप बनाने के लिए अन्य बदलाव भी सुझाए गए हैं।

डिस्क्लेमर जोड़ने के निर्देश

बोर्ड ने फिल्म में ड्रग्स, स्मोकिंग और बच्चों की तस्करी जैसे संवेदनशील विषयों से जुड़े आवश्यक डिस्क्लेमर जोड़ने के लिए भी कहा है, ताकि दर्शकों को उचित जानकारी दी जा सके।

16 वर्ष से कम उम्र के दर्शकों के लिए शर्त

फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट मिलने के बाद 16 वर्ष या उससे कम आयु के दर्शक इसे माता-पिता या अभिभावक की निगरानी में ही देख सकेंगे।

रनटाइम में भी हुआ बदलाव

सेंसर बोर्ड के सुझावों के बाद फिल्म की अवधि में भी बदलाव हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फिल्म का अंतिम रनटाइम 140 मिनट 20 सेकंड है। फिल्म हिंदी भाषा में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ रिलीज होगी।

14 अगस्त 2026 को होगी रिलीज

'आवारापन 2' में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टैग्स: #Awarapan 2 #Emraan Hashmi #Disha Patani
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: