महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

अब Aadhaar अपडेट करने के नहीं लगेंगे 75 रुपये, घर बैठे फ्री में बदलें Email ID

प्रकाशित: 30-06-2026, 07:22 AM
अब Aadhaar अपडेट करने के नहीं लगेंगे 75 रुपये, घर बैठे फ्री में बदलें Email ID
शेयर करें:

आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज बैंक खाता खुलवाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, मोबाइल सिम खरीदने और कई ऑनलाइन सेवाओं के लिए सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक बन चुका है। ऐसे में आधार में दर्ज सभी जानकारियों का सही और अपडेट होना बेहद जरूरी है। अब UIDAI ने यूजर्स को बड़ी राहत देते हुए आधार में Email ID मुफ्त में अपडेट करने का मौका दिया है।

क्यों जरूरी है आधार में सही Email ID?

आधार से सही Email ID जुड़ी होने पर आपको UIDAI की ओर से मिलने वाले जरूरी अपडेट आसानी से मिलते हैं। इसके अलावा पहचान सत्यापन (Verification) और आधार से जुड़ी कई ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करना भी आसान हो जाता है। अगर आपके आधार में Email ID दर्ज नहीं है या आप पुरानी Email ID बदलना चाहते हैं, तो यह काम अब घर बैठे किया जा सकता है।

घर बैठे ऐसे करें Email ID अपडेट

आधार में Email ID अपडेट करने के लिए ये आसान स्टेप्स अपनाएं—

  1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Official Aadhaar App का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल या अपडेट करें।
  2. ऐप खोलकर आधार नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP की मदद से लॉग इन करें।
  3. लॉग इन करने के बाद "Update Email ID" या "Email Update" विकल्प चुनें।
  4. अपनी नई Email ID दर्ज करें और दोबारा कन्फर्म करें।
  5. Email पर आए OTP को दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।
  6. सभी जानकारी सही होने पर Submit बटन पर क्लिक कर दें।

अभी नहीं देना होगा ₹75 का शुल्क

UIDAI के अनुसार, 1 जुलाई से शुरू हुए छह महीने के विशेष अभियान के दौरान Email ID अपडेट करने पर ₹75 (GST सहित) का शुल्क नहीं लिया जाएगा। सामान्य तौर पर Aadhaar App के जरिए Email ID अपडेट करने के लिए ₹75 का शुल्क देना पड़ता था, लेकिन फिलहाल यह सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है।

URN से ऐसे करें स्टेटस ट्रैक

रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद आपको एक Update Request Number (URN) मिलेगा। इस URN की मदद से आप अपने अपडेट का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। UIDAI के मुताबिक, अधिकांश अपडेट अनुरोध 30 दिनों के भीतर पूरे कर दिए जाते हैं।

इन बातों का रखें खास ध्यान

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: