महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

मानसून में AC लीकेज से हैं परेशान? इन 4 कारणों को जानना है बेहद जरूरी

प्रकाशित: 01-07-2026, 09:34 AM
मानसून में AC लीकेज से हैं परेशान? इन 4 कारणों को जानना है बेहद जरूरी
शेयर करें:

देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है। बारिश जहां गर्मी से राहत देती है, वहीं एयर कंडीशनर (AC) की कार्यक्षमता पर भी असर डाल सकती है। अगर आपके घर के इनडोर AC यूनिट से बारिश के मौसम में पानी टपक रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। हर बार इसका मतलब यह नहीं होता कि AC खराब हो गया है। कई बार छोटी-छोटी तकनीकी वजहें इस समस्या का कारण बनती हैं, जिन्हें आसानी से ठीक किया जा सकता है।

1. ड्रेन पाइप ब्लॉक होना सबसे बड़ी वजह

AC से पानी टपकने का सबसे आम कारण ड्रेन पाइप का जाम होना है। समय के साथ पाइप में धूल, गंदगी और काई जमा हो जाती है। मानसून के दौरान हवा में नमी अधिक होने की वजह से काई तेजी से बढ़ती है, जिससे पानी का रास्ता बंद हो जाता है। नतीजतन, पानी बाहर निकलने की बजाय इनडोर यूनिट से टपकने लगता है। यह भी संभव है कि पाइप गर्मियों में ही आंशिक रूप से ब्लॉक हो गया हो, लेकिन उस समय कम नमी के कारण समस्या सामने नहीं आई हो।

2. ड्रेन पाइप की गलत पोजिशन भी बन सकती है कारण

ध्यान रखें कि ड्रेन पाइप का बाहरी सिरा पूरी तरह खुला हो और पानी आसानी से बाहर निकल सके। अगर पाइप का सिरा किसी बाल्टी या जमा हुए पानी में डूबा रहता है, तो पानी वापस AC यूनिट की ओर लौट सकता है और लीकेज शुरू हो सकती है।

3. कॉपर पाइप का इंसुलेशन खराब होना

AC के कॉपर पाइप्स पर इंसुलेशन लगाया जाता है ताकि उन पर नमी न जमे। अगर यह इंसुलेशन घिस गया है या खराब हो गया है, तो बारिश के मौसम में पाइप्स पर पानी की बूंदें बनने लगती हैं। यही बूंदें दीवार या फर्श पर गिरती हैं और लोगों को लगता है कि AC लीक कर रहा है।

4. गंदे एयर फिल्टर भी बढ़ाते हैं परेशानी

अगर AC के एयर फिल्टर लंबे समय से साफ नहीं किए गए हैं, तो धूल जमा होने से एयर फ्लो कम हो जाता है। इससे कूलिंग कॉइल्स पर बर्फ जम सकती है। जब यह बर्फ पिघलती है, तो अतिरिक्त पानी ड्रेन ट्रे से बाहर निकलकर इनडोर यूनिट से टपकने लगता है।

लीकेज दिखे तो तुरंत करें ये काम

अगर AC से पानी टपकना शुरू हो जाए, तो सबसे पहले उसे बंद कर दें। इसके बाद:

कब बुलाएं AC टेक्नीशियन?

अगर इन सभी उपायों के बाद भी AC से पानी टपकना बंद नहीं होता, तो समस्या किसी तकनीकी खराबी की हो सकती है। ऐसे में खुद मरम्मत करने की बजाय किसी अनुभवी AC टेक्नीशियन से जांच और सर्विस कराना बेहतर रहेगा।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: