कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित संजय वन चौकी इलाके में कुछ युवकों द्वारा एक घर पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत होकर पहुंचे युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर घर पर पथराव कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
तीन युवकों पर लगाए गए आरोप
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अभिषेक कारतूस, करण और आकाश नाम के युवकों ने नशे की हालत में घर पहुंचकर अभद्रता की। विरोध करने पर उन्होंने घर पर पथराव शुरू कर दिया और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
दीवार फांदकर घर में घुसने का भी किया प्रयास
आरोप है कि पथराव के दौरान युवकों ने घर की दीवार पर चढ़कर अंदर घुसने का भी प्रयास किया। घटना से घर में मौजूद परिवार के लोग दहशत में आ गए।
पथराव में टूटे घर के शीशे, CCTV में कैद हुई घटना
पथराव के कारण घर के खिड़की-दरवाजों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस जांच में जुटी
यह मामला किदवई नगर थाना क्षेत्र की संजय वन चौकी का बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।