महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

भागलपुर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए बिजली विभाग के JE और तकनीशियन, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

प्रकाशित: 21-07-2026, 11:27 AM
भागलपुर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए बिजली विभाग के JE और तकनीशियन, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
शेयर करें:

भागलपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर नया बिजली कनेक्शन चालू कराने के बदले 4,000 रुपये रिश्वत लेने का आरोप है।

कचहरी बिजली उपकेंद्र में हुई कार्रवाई

विजिलेंस की यह कार्रवाई तिलकामांझी चौक स्थित कचहरी बिजली उपकेंद्र में की गई। गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों में कनिष्ठ अभियंता (JE) अमित कुमार और तकनीशियन सौरभ कुमार शामिल हैं।

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

जानकारी के अनुसार, बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर निवासी संतोष कुमार ने नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था। सभी सरकारी प्रक्रियाएं पूरी करने के बावजूद उनका कनेक्शन चालू नहीं किया जा रहा था। आरोप है कि कनेक्शन सक्रिय करने के बदले दोनों कर्मचारियों ने 4,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

रिश्वत लेते ही विजिलेंस ने दबोचा

संतोष कुमार ने मामले की शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की। शिकायत का सत्यापन होने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दोनों कर्मचारियों को कथित तौर पर रिश्वत लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद की गई।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

विजिलेंस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप का माहौल है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: