'बिग बॉस OTT 2' से लोकप्रिय हुई अभिनेत्री जिया शंकर ने अपने बॉयफ्रेंड करण से सगाई कर ली है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए अपने रिश्ते और प्यार का सफर भी बयां किया।
रोमांटिक पोस्ट में बयां की दिल की बात
जिया ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्यार उन्हें तब मिला, जब उन्हें इसकी सबसे कम उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी के बावजूद करण से हर बातचीत उन्हें घर जैसा सुकून देती थी और उनके रिश्ते ने हर मुश्किल दौर में उनका साथ निभाया।
'हर दिन हमने एक-दूसरे को चुना'
अभिनेत्री ने अपने नोट में लिखा कि उनका रिश्ता आसान नहीं था, लेकिन दोनों ने हर दिन एक-दूसरे का साथ चुना। उन्होंने करण को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बताते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें वह प्यार दिया, जिसका वह लंबे समय से इंतजार कर रही थीं।
ड्रीमी अंदाज में हुआ प्रपोजल
करण ने सूर्यास्त के समय एक खूबसूरत आउटडोर लोकेशन पर जिया को प्रपोज किया। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आए। तस्वीरों में जिया की डायमंड एंगेजमेंट रिंग भी आकर्षण का केंद्र बनी।
लुक ने भी खींचा फैंस का ध्यान
इस खास मौके पर जिया ने पेस्टल येलो साटन गाउन पहना, जबकि करण बेज शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में नजर आए। दोनों की तस्वीरों को फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं।
अभिषेक मल्हान संग डेटिंग की अफवाहों पर लगा विराम
इससे पहले जिया शंकर का नाम 'बिग बॉस OTT 2' के कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान के साथ जोड़ा गया था। हालांकि अभिनेत्री ने बाद में इन अफवाहों को खारिज करते हुए साफ कर दिया था कि वह किसी और के साथ रिश्ते में हैं। अब सगाई की घोषणा के साथ उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से सार्वजनिक कर दिया।