महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

रोते हुए नजर आए थे Parth Samthaan, अब हेल्थ अपडेट देकर फैंस की चिंता की दूर

प्रकाशित: 26-06-2026, 01:00 PM
रोते हुए नजर आए थे Parth Samthaan, अब हेल्थ अपडेट देकर फैंस की चिंता की दूर
शेयर करें:

टीवी के लोकप्रिय अभिनेता पार्थ समथान ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया। वीडियो में पार्थ चुपचाप लेटे हुए नजर आ रहे थे और उनकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे। उनकी लाल आंखें और खामोशी देखकर फैंस उनकी सेहत और मानसिक स्थिति को लेकर चिंतित हो गए।

पार्थ ने बताया- अब मैं बिल्कुल ठीक हूं

वीडियो वायरल होने के बाद पार्थ समथान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि अब उनकी तबीयत ठीक है। उन्होंने लिखा, "मैं अब बिल्कुल ठीक हूं। हम सभी की जिंदगी में ऐसे दौर आते हैं और अपनी भावनाओं को जाहिर करना बिल्कुल स्वाभाविक है।"

फैंस का जताया आभार

पार्थ ने आगे बताया कि वीडियो शेयर करने के बाद उन्हें हजारों डायरेक्ट मैसेज मिले, जिससे उन्हें यह एहसास हुआ कि आज भी दुनिया में संवेदनशीलता और इंसानियत जिंदा है। उन्होंने लिखा, "मुझे हजारों डायरेक्ट मैसेज मिले और तब एहसास हुआ कि इस बेरहम दुनिया में भी दया और करुणा अब भी मौजूद है। आप सभी का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे यह महसूस कराया कि आप सिर्फ मेरे फॉलोअर्स नहीं, बल्कि मेरे शुभचिंतक भी हैं। जरूरत पड़ने पर मैं आप लोगों पर भरोसा कर सकता हूं।"

क्या था वायरल वीडियो में?

गुरुवार को शेयर किए गए वीडियो में पार्थ समथान बिना कुछ बोले तकिए पर सिर टिकाकर लेटे हुए दिखाई दिए थे। उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे और वह काफी भावुक नजर आ रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके लिए दुआएं और शुभकामनाएं भेज रहे थे।

पार्थ समथान का करियर

वर्कफ्रंट की बात करें तो पार्थ समथान ने अपने करियर की शुरुआत 'सावधान इंडिया', 'गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस' और 'बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर?' जैसे शोज से की थी। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता एमटीवी के शो 'कैसी ये यारियां' से मिली। इसके बाद पार्थ ने 'कसौटी जिंदगी की 2' के रीबूट में अनुराग बसु का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई। इस शो में उनके साथ एरिका फर्नांडिस मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: