कांगड़ा घाट पर गंगा के तेज बहाव में बहकर डूब रही दो महिलाओं की SDRF टीम ने समय रहते जान बचा ली। पैर फिसलने के बाद दोनों महिलाएं गंगा की तेज धारा में चली गई थीं।
पैर फिसलने से गंगा में बहीं महिलाएं
बताया जा रहा है कि कांगड़ा घाट पर अचानक पैर फिसलने से दो महिलाएं गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गईं। दोनों को डूबता देख मौके पर चीख-पुकार मच गई।
SI पंकज सिंह खरोला के नेतृत्व में रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही SI पंकज सिंह खरोला के नेतृत्व में SDRF जवानों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने तेज धार के बीच उतरकर दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
तेज बहाव के बीच SDRF ने दिखाई बहादुरी
रेस्क्यू के दौरान SDRF जवानों ने तेज बहाव और मुश्किल परिस्थितियों के बीच कड़ी मशक्कत की। समय रहते दोनों महिलाओं को नदी से बाहर निकालकर उनकी जान बचाई गई।
मौके पर दिया गया प्राथमिक उपचार
रेस्क्यू के बाद दोनों महिलाओं को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। बचाई गई महिलाओं की पहचान मिथलेश (58), पत्नी स्व. रामावतार सिंह और सर्वेश (50), पत्नी अजय प्रताप शर्मा, दोनों निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
महिलाओं ने SDRF टीम का जताया आभार
सुरक्षित बचाए जाने के बाद दोनों महिलाओं ने SDRF के जवानों का आभार जताया। समय पर पहुंचकर किए गए रेस्क्यू की वजह से बड़ा हादसा टल गया।