महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

गोरखपुर में आज से UPTET-2026, 32 केंद्रों पर 72 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

प्रकाशित: 02-07-2026, 06:31 AM
गोरखपुर में आज से UPTET-2026, 32 केंद्रों पर 72 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
शेयर करें:

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 का आयोजन 2 जुलाई से गोरखपुर जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगा। परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

तीन दिनों में पांच पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा 2 और 3 जुलाई को सुबह और दोपहर की दो-दो पालियों में आयोजित होगी, जबकि 4 जुलाई को केवल पहली पाली में परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।

72,020 अभ्यर्थी होंगे शामिल

जिले में कुल 72,020 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

रेलवे ने चलाई परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 5 जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

हर परीक्षा केंद्र पर रहेगी कड़ी निगरानी

परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा, जबकि संवेदनशील केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी।

डबल लॉक और सीसीटीवी से होगी निगरानी

प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए डबल लॉक व्यवस्था लागू की गई है। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे और प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग) की जाएगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा से जुड़े सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: