महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय कुमार, को-स्टार ने किया बड़ा खुलासा

प्रकाशित: 25-06-2026, 08:20 AM
104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय कुमार, को-स्टार ने किया बड़ा खुलासा
शेयर करें:

लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के गानों को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास तौर पर भोजपुरी गाना 'घिस-घिस-घिस' सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है।

104 डिग्री बुखार में की थी गाने की शूटिंग

फिल्म के इस भोजपुरी गाने की शूटिंग से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। फिल्म में नजर आने वाली भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बताया कि जब अक्षय कुमार इस गाने की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्हें 103 से 104 डिग्री तक बुखार था। इसके बावजूद उन्होंने पूरी लगन और प्रोफेशनलिज्म के साथ शूटिंग पूरी की।

अक्षरा सिंह ने की अक्षय की तारीफ

समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में अक्षरा सिंह ने कहा, "जब हम भोजपुरी गाने की शूटिंग कर रहे थे, तब अक्षय कुमार को 103-104 डिग्री बुखार था। उन्हें देखकर मुझे एहसास हुआ कि वह अपने काम और अपने क्राफ्ट से कितना प्यार करते हैं। उन्होंने पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ शूटिंग पूरी की।"

'घिस-घिस-घिस' गाना बना सुपरहिट

'वेलकम टू द जंगल' का भोजपुरी गाना 'घिस-घिस-घिस' करीब एक महीने पहले रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 26 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह लगातार ट्रेंड कर रहा है। दर्शकों को गाने का देसी अंदाज और एनर्जी काफी पसंद आ रही है।

कल रिलीज होगी फिल्म

निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले 25 जून को फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा गया है।

एडवांस बुकिंग को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

फिल्म की एडवांस बुकिंग मंगलवार से शुरू हुई थी। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अब तक करीब 1 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर चुकी है।

36 सितारों से सजी है फिल्म

'वेलकम टू द जंगल' की सबसे बड़ी खासियत इसकी मल्टीस्टार कास्ट है। फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी समेत कुल 36 कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: