महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

30 जुलाई से शुरू होगा कांवड़ मेला, सुरक्षा-ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

प्रकाशित: 02-07-2026, 07:39 AM
30 जुलाई से शुरू होगा कांवड़ मेला, सुरक्षा-ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
शेयर करें:

आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मेले की तैयारियों की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

25 जुलाई तक पूरी हों सभी तैयारियां

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कांवड़ मेले से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में 25 जुलाई तक पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस वर्ष कांवड़ मेला 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।

यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

समीक्षा बैठक में यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएं और सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए।

सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और आपदा प्रबंधन की होगी मजबूत व्यवस्था

जिलाधिकारी ने मेले के दौरान प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने तथा आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि कांवड़ मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

 
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: