महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पर सरकार का जोर, बाढ़ में 32वीं बिहार राज्य सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू

Ishika Jain
प्रकाशित: 17-08-2026, 10:41 AM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पर सरकार का जोर, बाढ़ में 32वीं बिहार राज्य सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू
शेयर करें:

बिहार में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। बाढ़ के गुलाब बाग स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में रविवार शाम 32वीं बिहार राज्य सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

13 टीमों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ, पटना के तत्वावधान में और बाढ़ बॉल बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के अलग-अलग जिलों से 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें बालक वर्ग की 8 और बालिका वर्ग की 5 टीमें शामिल हैं।

खेल मंत्री को करना था उद्घाटन, कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीं

प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को करना था। हालांकि, झाझा में कार्यक्रम होने के कारण वह उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सकीं। इसके बाद भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

बॉल बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

उद्घाटन समारोह में मृत्युंजय तिवारी का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और खुद बॉल बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

अनामिका पासवान ने भी खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

मौके पर भाजपा नेत्री अनामिका पासवान भी मौजूद रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में दिखा उत्साह

बाढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया के सानिध्य में आयोजित इस चैंपियनशिप को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह नजर आया। आयोजकों का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच देना और राज्य में बॉल बैडमिंटन को बढ़ावा देना है।

‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ की नीति से खिलाड़ियों को उम्मीद

सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ जैसी खेल प्रोत्साहन नीति से राज्य के खिलाड़ियों को अपने भविष्य को लेकर नई उम्मीद मिली है। ऐसे आयोजनों के जरिए युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और राज्य व देश के लिए पदक जीतने का अवसर मिल रहा है।

टैग्स: #Bihar News
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: