महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

Avengers Doomsday Promo: मार्वल का सबसे बड़ा धमाका! आमने-सामने होंगे सुपरहीरोज

Ishika Jain
प्रकाशित: 15-08-2026, 05:50 PM
Avengers Doomsday Promo: मार्वल का सबसे बड़ा धमाका! आमने-सामने होंगे सुपरहीरोज
शेयर करें:

Avengers Doomsday Promo Out: मार्वल स्टूडियोज ने अपनी मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फिल्म Avengers: Doomsday का नया प्रोमो रिलीज़ कर दिया है। 15 अगस्त 2026 को D23: The Ultimate Disney Fan Event के दौरान दिखाए गए इस प्रोमो में पहली बार रॉबर्ट डॉनी जुनियर द्वारा किए गए किरदार विक्टर वॉन डूम की कहानी और उसका खतरनाक रूप देखने को मिला।

Doom के अतीत का खुला राज

नए प्रोमो में विक्टर वॉन डूम के पास्ट की कहानी पर सबसे ज़्यादा ध्यान दिया गया है। प्रोमो में Sue Storm का किरदार निभा रहीं Vanessa Kirby, Doom के बारे में बताती हुई दिख रही हैं। वो कहती हैं कि उन्हें इस बात का पता नहीं था कि वो अंदर से टूट चुका था। विक्टर वॉन डूम का मास्क पहने चेहरा और एक पेंटिंग की झलक भी दिखाई गई। इन चीज़ों से संकेत मिलता है कि डूम के पास्ट और उसके किरदार के पीछे छिपी कहानी फिल्म में एक बहुत ज़रूरी किरदार निभा सकती है।

मल्टीवर्स के हीरोज़ आमने-सामने

सूत्रों के अनुसार, 'अवेंजर्स: डूम्सडे' में तीन अलग-अलग यूनिवर्स के सुपरहेरो एक ऐसे खतरे का सामना करेंगे, जो उनके लिए अब तक की सबसे बड़ी मुश्किल साबित हो सकती है। ये सभी सुपरहीरोज़ एक बड़ी मुसीबत की ओर बढ़ रहे हैं। फिल्म में रॉबर्ट डॉनी जुनियर के अलावा Chris Evans, Chris Hemsworth, Pedro Pascal, Paul Rudd, Anthony Mackie, Florence Pugh और Vanessa Kirby जैसे सितारे नजर आएंगे। इनके साथ Ebon Moss-Bachrach, Wyatt Russell, Channing Tatum, Ian McKellen, Patrick Stewart, Joseph Quinn, Sebastian Stan, Kathryn Newton, Alan Cumming और Tom Hiddleston भी फिल्म का हिस्सा हैं।

कब रिलीज़ होगी फिल्म?

'अवेंजर्स डूम्सडे' को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी चर्चा है। फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमा हॉल्स में रिलीज होगी। नए प्रोमो के बाद रॉबर्ट डॉनी जुनियर को विक्टर वॉन डूम के रूप में देखने की चाह और बढ़ गई है।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: